{"_id":"5c683c1abdec220c0c322224","slug":"155033510817-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ व्यापारमंडल ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ व्यापारमंडल ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ/निरमंड। फिदायीन हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों की याद में किन्नौर में विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों, सरकारी कर्मचारियों और व्यापार मंडलों ने भी कैंडल मार्च निकाला और 2 मिनट का मौन रखा। शुक्रवार शाम को हिमपात के बीच रोषजदा कार्यकर्ताओं ने किन्नौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में सांगला बाजार में कैंडल मार्च निकाला।
सांगला बाजार में स्थापित बुद्ध प्रतिमा के समक्ष दीये जलाकर सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसी तरह रिकांगपिओ में व्यापारमंडल रिकांगपिओ ने रामलीला मैदान में शहीदों को याद किया और मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर तारा चंद ठाकुर, सोहन नेगी, कुलवंत नेगी, भीम प्रकाश नेगी, मोहन लाल, राकेश नेगी सहित अन्य लोगों ने हमले में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं व्यापारमंडल एवं युवक मंडल निरमंड के संयुक्त तत्वाधान में जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए निरमंड बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाल कर जवानों के परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद रामलीला मैदान में शहीदों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। व्यापार मंडल के प्रधान दलीप शर्मा ने कहा कि नौजवान तिलक राज के परिवार की सहायता के लिए निरमंड व्यापार मंडल भी अपना अंशदान भेजेगा।