{"_id":"5c66e21dbdec226bbc65713e","slug":"155024653517-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरनी के पास पिकअप गिरी, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरनी के पास पिकअप गिरी, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हादसों में तीन युवकों की मौत, चार की हालत गंभीर
नेरवा-चौपाल सड़क पर कलारा और लालपानी के पास दुर्घटनाएं
कलारा हादसे के घायल युवक ने आईजीएमसी ले जाते तोड़ा दम
किन्नौर जिले के उरनी के पास खड्ड में गिरी पिकअप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू/भावानगर।
नेरवा-चौपाल सड़क और किन्नौर के उरनी में तीन अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई है। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहले हादसे में मारुति कार कलारा के पास अनियंत्रित होकर 60 फीट खाई में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी को सड़क तक पहुंचाया। इन सभी को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया। शिमला जाते समय अनिल (19) पुत्र बालक राम, गांव ढलेउना, डाकघर और तहसील नेरवा की रास्ते में मौत हो गई। घायलों की पहचान नेपाली मूल के कर्ण बहादुर, नवीन और निखिल गांव सेरटी, डाकघर मालत, तहसील कुपवी के रुप में हुई है।
इसी मार्ग पर दूसरे हादसे में मडौग से नेरवा की तरफ जा रही बोलेरो कैंपर लालपानी के पास सड़क से पांच सौ फीट खाई में लुढ़क गई है। हादसे में लोकेंद्र (29) पुत्र मोहन लाल, गांव घडीन, चौपाल की मौके पर मौत हो गई। वाहन में सवार में मोहन लाल पुत्र दुल्ला राम, गांव मकडौग, चौपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों हादसों के घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इधर, तीसरे हादसे में किन्नौर जिले की उरनी सड़क पर देर रात पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर रेफर किया गया लेकिन आधे रास्ते में इसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उरनी गांव निवासी साहिल (22) पुत्र पदम सेन पिकअप से परिजनों को लाने गांव से चार किलोमीटर दूर कुटानो जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खड्ड में जा गिरा। साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे टापरी अस्पताल में इलाज के बाद रामपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में इसने दम तोड़ दिया। टापरी थाना प्रभारी अमर सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर टापरी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
---
घायलों को पांच-पांच हजार : तहसीलदार
तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने बताया कि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि दोनों हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि, चार अन्य गंभीर घायल हैं। इनका आईजीएमसी में उपचार किया जा रहा है।