फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   झाकड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन

चित्रकला में सनम, विजय भारती और पायल जीती

Fri, 15 Feb 2019 11:16 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। महिला एवं बाल विकास के तहत संचालित बाल विकास परियोजना रामपुर की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामपुर उपमंडल की झाकड़ी पंचायत के सभागार में वीरवार को किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सक्षम गुड़िया बोर्ड प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल झाकड़ी, पब्लिक स्कूल झाकड़ी, गुरुकुल पब्लिक स्कूल गसो, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी की छात्राओं, वृत्त रामपुर और डंसा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर विभिन्न स्कूली छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न स्कूली छात्राओं के बीच चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल झाकड़ी की सनम ने पहले स्थान पर बाजी मारी। गुरूकुल पब्लिक स्कूल गसो की विजय भारती ने द्वितीय स्थान और दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी की पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारा लेखन प्रतियोगिता में डीपीएस झाकड़ी की श्रुति ने पहला, रावमापा झाकड़ी की रीतिका ने दूसरा और कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल झाकड़ी की हर्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं विभिन्न पाठशालाओं की 3 बालिकाओं दीपाली चनोतरा, इंदू रानी और बबिता को खेल के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर अजय बदरेल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दी और इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


मुख्यातिथि ने कन्या भ्रूण हत्या और लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव के प्रति सचेत रहने को कहा। इससे पूर्व उप प्रधान झाकड़ी पंचायत झाकडी बीरबल कश्यप ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों की अध्यापिकाएं, कर्मचारी, पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed