फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ोहि राम चौहान बने जनविकास मंडल के अध्यक्ष

मोहि राम अध्यक्ष, रणजीत बने महासचिव

Wed, 13 Feb 2019 11:46 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में मंगलवार को बुद्धिजीवी जन विकास मंडल का गठन हुआ। इस मौके पर नेरवा, चौपाल और कुपवी के कई लोग उपस्थित रहे। जन विकास मंडल में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार मोहि राम चौहान को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं शेष कार्यकारिणी में रणजीत सिंह दीवान को महासचिव, मोहन लाल सूर्यवंशी को उपाध्यक्ष, हेमंत ठाकुर को सचिव, भोप सिंह परसाइक को कोषाध्यक्ष एवं राजेंद्र कंवर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

इस अवसर पर जन विकास मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहि राम चौहान ने कहा कि विकास मंडल के गठन का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठा कर उनका हल करना है। नेरवा, चौपाल व कुपवी में भूमि का चयन कर गोसदन खोलना मंडल की प्राथमिकता रहेगी। जिससे लावारिस गो वंश को आश्रय दिया जा सके। नेरवा अस्पताल भवन के निर्माण में तेजी लाने, अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को आरंभ करवाने के लिए सरकार के समक्ष मांग उठाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी प्रकारी की जनसमस्याओं को सरकार के ध्यान में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed