फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   स्मृति मिस फेयरवेल, श्रुति और अकांक्षा रनरअप

स्मृति मिस फेयरवेल, श्रुति और आकांक्षा रही रनरअप

Wed, 13 Feb 2019 11:52 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में जमा एक की छात्राओं ने मुख्यातिथि और सीनियर छात्राओं को जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में स्कूल की छात्राओं ने किन्नौरी, पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां पेशकर सबका मन मोहा लिया। वहीं मिस फेयरवेल के ताज के लिए जमा दो की छात्राओं ने रैंप वॉक, टेलेंट राउंड और प्रश्न राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के हर वर्ग में अव्वल रहने पर स्मृति ठाकुर को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


वहीं श्रुति प्रथम रनरअप और आकांक्षा को द्वितीय रनरअप घोषित किया। बेस्ट मिस पर्सनैलिटी में गीताजंली बिष्ट प्रथम और अर्चना द्वितीय स्थान पर रही। मिस स्माइल में परी रिबल्टा प्रथम और दीपांशी द्वितीय स्थान पर रही। मिस क्यूटीपाई में श्रुति प्रथम और चारू द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस सिंसियर में गीतांजली प्रथम और शिवानी द्वितीय, मिस नौटंकी में दिव्यांशी प्रथम और नेहा द्वितीय, मिस ड्रामा क्वीन में योगेश्वरी को सम्मानित किया गया। स्कूल प्राचार्य आरसी गुप्ता ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर कमल स्वरूप, आरएल मेहता, पीपी दुल्टा, रामसरनी, प्रेम नेगी, राकेश गौतम, नरेश लक्टू, हर्षलता, डीडी शर्मा, रंजीत, नरेश, संदीप, प्रीतम ठाकुर, विजय गौतम, राकेश, दिनेश, शंकर और शारदा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed