{"_id":"5c62ef80bdec22653c2d1ffd","slug":"154998782011-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोता राम को सौंपी सभा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोता राम को सौंपी सभा की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
निरमंड (रामपुर बुशहर)। विकास खंड निरमंड की निशानी पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सर्वसहमति से तोता राम शास्त्री को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी ने विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। वहीं उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्कीम से संबंधित जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
ग्राम पंचायत संसाधन व्यक्ति राम लाल और गांव संसाधन व्यक्ति जय पाल ने मनरेगा स्कीम से संबंधित जानकारी देकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति अवगत करवाया। वहीं कार्यों में गुणवत्ता लाने को लेकर चर्चा की गई। ग्राम सभा के सामने ग्राम पंचायत निशानी की ओर से किए विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की गई राशि को कार्यवार पढ़ कर सुनाया गया। बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं गई और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। ग्राम रोजगार सेवक उषा देवी और सचिव चेतन ने ग्रामीणों को नए जॉब कार्ड और प्रमाण पत्र भी जारी किए। इस मौके पर स्वतंत्र पर्यवेक्षक गुपेंद्र सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार और रेडक्रॉस सोसायटी से टीकम, ग्राम पंचायत प्रधान सरिता शर्मा, उप प्रधान पूर्ण लाल, शीला देवी, सुषमा देवी, सालिग राम, पिंगला देवी, गजेंद्र पाल, तिलक राज शर्मा, ओम प्रकाश, दीपा कुमारी, सुनीता देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।