फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पौधरोपण अभियान छेड़कर संघ देगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधरोपण अभियान छेड़कर संघ देगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 11 Feb 2019 09:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
पौधे रोप देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ सरपारा की बैठक में बनी सर्वसहमति
सदस्यों ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने का लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ सरपारा की बैठक में पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक संघ अध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि संघ क्षेत्र में पौधरोपण अभियान छेड़कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति को रोकने के लिए नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी जाएगी।
सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र सरपारा में पंचायत स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही क्षेत्र में संघ के सदस्य पौधरोपण अभियान छेड़कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। वहीं वनों में आगजनी को रोकने के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति को देखते हुए इलाकों में नशे के खात्मे के लिए मुहिम छेड़ेंगे।
विज्ञापन

संघ के मीडिया प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर पर मेधावी छात्रों को नवाजा जाएगा और सामाजिक सराहनीय कार्य करने वालों लोगों को भी संघ अपने स्तर पर सम्मानित करेगा। इस अवसर पर आत्मा राम केदारटा, रामनाथ, ओम प्रकाश, सोहन लाल, देवी सिंह, जिया लाल, कलम दास, चंद्र सिंह, रोशन लाल, पिताबंर, तुला राम, चंद्र, प्रेम लाल, राम सेन, नुफर राम, डोला राम, गोपू राम और राम लाल कपाटिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed