फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ज्यूरी में डीएसपी ने सड़क सुरक्षा और नशा निवारण का पढ़ाया पाठ

ट्रैफिक नियमों का पालन कर करें सहयोग

Sun, 10 Feb 2019 12:23 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में पुलिस सुरक्षा कक्ष का शुभारंभ किया गया। एसजेवीएन के सौजन्य से बने सहायता कक्ष का डीएसपी वर्मा ने रिबन काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ज्यूरी में वाहन चालकों और वाहन मालिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने वाहन चालकों को शराब पीकर, मोबाइल का प्रयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, बिना लाइसेंस 18 साल से कम उम्र को गाड़ी न चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने, प्रेशर हॉर्न के प्रयोग न करने जैसी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने ज्यूरी पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, ऑटो यूनियन, टैक्सी यूनियन, महिला मंडल और अन्य लोगों से सड़क सुरक्षा का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा की अनदेखी करने से अकाल मृत्यु हो जाती है, जिससे कई घरों के एकमात्र चिराग तक के बुझ जाते हैं। उन्होंने लोगों से नशे के जाल में फंस रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे क्षेत्रों की तरह ज्यूरी क्षेत्र भी नशे से अछूता नहीं है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों पर भी नजर रखने की जरूरत है। अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर ध्यान रखने से युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायता मिल सकती है। डीएसपी ने ज्यूरी में सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, ऑटो यूनियन और स्थानीय पंचायत से मिल कर पार्किंग प्वाइंट भी चिन्हित किए।

इस मौके पर ज्यूरी पुलिस चौकी प्रभारी चमन नेगी, पंचायत प्रधान अशोक कुमार, उप प्रधान बृज मोहन, व्यापारमंडल प्रधान जय प्रकाश धंगल, भाजपा शक्ति केंद्र अध्यक्ष देव राज नेगी, व्यापारमंडल सचिव सुनील शर्मा, पंजू कपिला, अरुण शर्मा, राम सिंह, अरविंद सूद, संजय सोनी, अमर वर्मा, राजेंद्र, टैक्सी यूनियन प्रधान गोपाल डोगरा, ऑटो यूनियन प्रधान बीरू मुसाफिर, देवी राम गौतम, अनिल चगंवी, बल्लू चगंवी, कृष्ण मसोई, महिला मंडल प्रधान मीम कली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed