फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शक्ति एप से जोडने के लिए प्रभारियों को दिए दिशा-निर्देश

शक्ति एप से जोडने के लिए प्रभारियों को दिए दिशा-निर्देश

Fri, 08 Feb 2019 11:45 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की बैठक में प्रभारियों को हर बूथ से एक-एक नाम और लोगों को शक्ति एप से जोड़ने संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। कमेटी की मासिक बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।
बैठक वीरवार को बीसीसी अध्यक्ष ज्ञान मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतीश वर्मा मुख्य रुप से मौजूद रहे। इस अवसर पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव नियुक्त होने पर बधाई दी गई। बैठक में नव नियुक्त जोन प्रभारियों का स्वागत किया गया और सभी जोन प्रभारियों को शक्ति एप से जोड़ने के लिए हर बूथ से एक-एक नाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भेजने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीसीसी अध्यक्ष ज्ञान मेहता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद से ही रामपुर में विकास कार्य ठप पडे़ हैं। यदि प्रदेश सरकार का यही रवैया रहा तो वो दिन दूर नहीं जब रामपुर विधानसभा को एक पिछड़े हुए क्षेत्र में गिना जाएगा। नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष की ताजपोशी को प्रशासन टालता जा रहा है। रामपुर नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित सभी पार्षद एकजुटता से कांग्रेस समर्थित पार्षद को अध्यक्ष की कमान सौंपेंगे। प्रशासन को जल्द से जल्द इसमें संज्ञान लेने की आवश्यकता है, जिससे शहर में विकास कार्यों पर विराम न लगे। पिछले लंबे समय से रामपुर नगर परिषद की मासिक बैठक नहीं हुई है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडल भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह किसी संगठन का मंडल नहीं, बल्कि ठेकेदारों का मंडल है, जिसमें मात्र सरकारी ठेकों को लेकर ही चर्चा की जाती है। रामपुर प्रशासन भी भाजपा की कठपुतली बना हुआ है। यदि उनका यह रवैया ऐसा ही रहा तो कांग्रेस जल्द ही प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी।

इस मौके पर विजय कनैन, बहादुर सिंह भलूनी, देश रतन, खेल चंद, त्रिलोक, सत्या भूषण, जसवीर ठाकुर, राम कुमार, अनिरुद्ध बिष्ट, राजेंद्र, विशेषर लाल, चूड़ामणी, रीता, विनोद, ज्योति लाल, वीर सिंह, सुभाष, भानु, बसंत राम, विजय, राजेश, जगत, सतीश, हर्ष, संजय, पवन, मीना, इंदू, सीमा, सोनू, राहुल, अंकुर, पवन, कुलदीप और जतिन मेहता सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed