{"_id":"5c59b6eebdec222ee0737393","slug":"154938351814-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब तबके के लिए चलाई जा रही योजनाओं का किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब तबके के लिए चलाई जा रही योजनाओं का किया बखान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए शहरी समृद्धि उत्सव के तहत 15 दिवसीय पखवाड़े का आयोजन किया गया। पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर उपमंडल अधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस जागरूकता रैली के माध्यम से महिलाओं ने लोगों को प्रदेश शहरी विकास विभाग की ओर से गरीब तबके के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में गरीब परिवारों को दी जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। वहीं 15 दिवसीय पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें योजनाओं के लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा। नगर परिषद रामपुर ने स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत 16 व्यक्तियों के ऋण आवेदन पत्र, स्वरोजगार प्रशिक्षण के तहत 58 व्यक्तियों को टैली प्रशिक्षण, स्वच्छ भारत मिशन में 24 व्यक्तियों को शौचालय के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17 व्यक्तियों को नए मकान बनाने और उज्ज्वल गृहणी समृद्धि योजना में 21 महिलाओं को लाभाविन्त किया है। इस अवसर पर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, ऊषा चौहान, रीता बादल सुधांशू कपूर, अनु गोस्वामी और साधना शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन