फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पटरी पर नहीं लौट रहा किन्नौर में जनजीवन

बर्फबारी के 15 दिन बाद भी अधिकांश रूट ठप

Wed, 06 Feb 2019 11:38 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद अभी तक जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। बर्फबारी हुए 15 दिन बीत जाने के बाद भी जिले के निचार, पूह और कल्पा खंड के अधिकांश ग्रामीण रूट ठप पड़े हुए हैं। बर्फबारी और फिसलन के चलते निगम की बसों की आवाजाही आधे रास्तों तक हो रही है। ऐसे में जिले के तीनों खंडों की 65 पंचायतों के हजारों लोग परेशानियां झेलने के लिए मजबूर हैं।
जिले के बड़ा कंबा, पूर्वणी, बारंग, पांगी, कल्पा, रोघी, कुन्नौचारंग, छितकुल, लिप्पा, आसरंग, हांगो, समदू, नेसंग, निचार, बरी, रोपा, काफनू, यांगपा, कटगांव, कानम, रक्षम, बटसेरी, रल्ली, कानम, मूरंग, रिब्बा, रिस्पा, सुमरा और शलखर सहित जिले के अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर भारी बर्फबारी और फिसलन के चलते वाहनों के पहिये थमे हुए हैं। आधा दर्जन से ग्रामीणों रूटों पर आधे रास्ते तक निगम की बसों को भेजा जा रहा है। मंगलवार को रिकांगपिओ से काजा की ओर निगम की बसों की आवाजाही हुई। रिकांगपिओ से रामपुर और शिमला की तरफ भी बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं जलोड़ी जोत में भी भारी हिमपात होने से आउटर सिराज का कुल्लू से संपर्क कटा हुआ है। लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मंगलवार को ऊपरी शिमला, किन्नौर और आऊटर सिराज में सुबह से ही मौसम खराब बना रहा। ऐसे में फिर से क्षेत्र शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं इस संबंध में पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने कहा कि सड़कों पर भारी बर्फबारी और फिसलन के चलते रूट बाधित हो रहे हैं। जहां तक संभव है निगम की बसों को भेजा जा रहा है। मार्ग बहाल होते ही जिले के सभी रूटों पर बसें भेजी जाएंगी, जिससे लोगों को असुविधाएं न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed