{"_id":"5c507d49bdec227381665c7b","slug":"154877894110-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर नाले से नेरवा के लिए नब्बे लाख की पेयजल योजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर नाले से नेरवा के लिए नब्बे लाख की पेयजल योजना मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा। ग्राम पंचायत नेरवा में लोगों को पीने के पानी की किल्लत से निजात मिलने वाली है। सरकार की ओर से नेरवा के लिए नब्बे लाख की योजना को मंजूरी मिल चुकी है। सरकार की इस योजना को मंजूरी मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक का अभार व्यक्त किया है।
सरकार द्वारा नेरवा के लिए पहले से बनी खादर नाला नेरवा पेयजल योजना के समानांतर पुराने स्त्रोत से ही 90 लाख रुपये की एक नई स्कीम को मंजूरी मिल चुकी है। इस स्कीम के लिए सरकार द्वारा तीस लाख रुपये की पहली कि स्त जारी भी कर दी गई है। नेरवा के लिए करीब ढाई दशक पहले जनसंख्या के आधार पर खादर नाला से एक पेयजल योजना बनाई गई थी। इस योजना को बने करीब 25 साल पूरे होने को है। पूर्व की अनुमानित जनसंख्या के लिए बनी यह स्कीम अब नेरवा की पेयजल आपूर्ति के लिए पूरी नहीं हो रही। बीते 25 सालों में नेरवा की जनसंख्या कई गुना बढ़ चुकी है। पेयजल की मांग भी जनसंख्या की बढ़ोतरी के आधार पर बढ़ी है। स्थानीय लोग बीते कई सालों से नेरवा के लिए पुरानी पेयजल योजना खादर नाला की नई योजना बनाने की मांग कर रहे थे। लोगों की इस मांग को चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने सरकार के समक्ष उठाया। अब विधायक की इस मांग को सरकार ने स्वीकृति देते हुए नेरवा के लोगों को नए साल में पहली किस्त जारी की है।
उधर, चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने नेरवा के लिए एक समानांतर पेयजल योजना को मंजूरी देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है।