फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एनएच सहित 12 रूटों पर थमे वाहनों के पहिये

एनएच सहित 12 रूटों पर थमे वाहनों के पहिये

Mon, 28 Jan 2019 09:38 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/ रिकांगपिओ। ऊपरी शिमला में बर्फबारी का दौर भले ही थम गया हो, लेकिन बर्फबारी के 6 दिन बाद भी रामपुर के दुर्गम क्षेत्र, किन्नौर और आउटर सिराज में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। वहीं उपमंडल के अधिकतर इलाकों में यातायात सेवाएं ठप पड़ी हैं, जबकि कई पंचायतों में बिजली आपूर्ति गुल है, जिसके चलते ग्रामीण खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे पांच नारकंडा में फिसलन के चलते यातायात के लिए बाधित रहा। ऐसे में निगम की बसों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा है। रामपुर डिपो के तहत आने वाले करीब एक दर्जन ग्रामीण रूटों पर बसों को पहिये थमे रहे। वहीं मुनिश में निगम की एक बस अभी भी फंसी हुई है। रामपुर-रोहडू, ननखड़ी, टिक्कर खमाडी सहित क्षेत्र की कई मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही न होने से ग्रामीण परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को 12 रूटों पर बसों की आवाजाही ठप रही। दस रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही आधे रास्ते तक हो पाई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि उपमंडल के अधिकतर ग्रामीण रूटों में बसों को आधे रास्ते तक भेजा जा रहा है, जबकि कई रूटों पर निगम की बसों को नहीं भेजा गया। रामपुर से शिमला के लिए वाया बसंतपुर होकर बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जनजातीय जिला किन्नौर में भी सोमवार को 50 ग्रामीण रूट बाधित रहे। केवल एनएच पांच पूह खंड के संधू तक ही बहाल है। भारी बर्फबारी के चलते सांगला में 2 बसें, बड़ा कंबा में एक, कानम में एक और संधू में एक बस फंसी हुई है। इसके अलावा बर्फबारी के चलते सांगला, पूह खंड में अभी भी बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। वहीं पानी के जलस्त्रोत जम गए हैं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिकांगपिओ अजेंद्र चौधरी ने बताया कि किन्नौर में अभी भी 50 ग्रामीण रूट बाधित हैं। सड़कें बहाल होने के बाद ही निगम की बसों को सुचारु रूप से भेजा जाएगा।

विद्युत बोर्ड के एक्सईएन जेसी नेगी ने बताया कि जिला में बिजली आपूर्ति को सुचारु रूप से चलाने के लिए बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी युद्धस्तर पर कार्य करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही बाधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed