फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   केंद्र सरकार ने युवाओं और मजदूरों के साथ किया खिलवाड़

केंद्र सरकार ने युवाओं और मजदूरों के साथ किया खिलवाड़

Sun, 27 Jan 2019 10:14 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ठेका मजदूर यूनियन (सीटू) का छठा वार्षिक सम्मेलन रविवार को दत्तनगर में हुआ। इस सम्मेलन का शुभारंभ शिमला जिला सीटू अध्यक्ष बिहारी सेवगी ने किया। सम्मेलन में जिला भर से आए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष बिहारी सेवगी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि केंद्र मेंसरकार आने पर महंगाई कम कर दी जाएगी। प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, डीजल, पेट्रोल 37 रुपये लीटर किया जाएगा। रसोई गैस के दाम कम किए जाएंगे और मजदूर व कर्मचारियों के हित में नीति बनाई जाएगी। आज के दौर में इसके विपरीत महंगाई पहले की तुलना में बहुत बढ़ गई है। पेट्रोल, डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। रोजगार तो युवाओं को मिला नहीं, उल्टा मजदूरों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी परिवर्तन कर रही है और 44 श्रम कानूनों को चार 4 औद्योगिक कोड में बदला जा रहा है। सरकारी प्रतिष्ठानों और उद्योगों में पक्के किस्म के रोजगार की जगह ठेके के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। अप्रेंटिसशिप एक्ट में तमाम मजदूर विरोधी संशोधन किए गए हैं। मार्च 2018 में फिक्स टर्म रोजगार का आदेश जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि अब मजदूरों को 6 महीने अथवा 1 वर्ष का रोजगार मिलेगा। सम्मेलन में महासचिव दुर्वासा नंद ने पिछले एक साल में हुए कार्य की रिपोर्ट रखी।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में 25 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें संदीप ठाकुर को अध्यक्ष, रिंकू राम महासचिव, राजकुमार कोषाध्यक्ष, सरोज ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेम राज, बालकृष्ण उपाध्यक्ष, नील दत्त, शीला, राम लाल को सचिव चुना गया। वहीं सदस्यों में किशोर चंद, बलविंद्र, सेवा दासी, हरबंस, आभे राम, पवन, भूप सिंह, कला देवी, लोकेश, खेम चंद, देस राज, सुशाल, बाल मुकंद, तिलक ठाकुर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान सभा के प्रेम कायथ, दयाल सिंह, नेहा, जीवन, आशु भारती, राम दास, राजेश ठाकुर, कुलदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed