फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर के बटूरी गांव में चार मकान जलकर राख

किन्नौर के बटूरी गांव में चार मकान जलकर राख

Sun, 27 Jan 2019 10:14 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला तहसील के बटूरी गांव में आगजनी से चार मकान जलकर राख हो गए हैं। आगजनी की घटना से करीब एक करोड़ 81 लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन नेे प्रभावित परिवारों को 40 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को सांगला के बटूरी गांव में आग लगने से 4 मकान राख हो गए हैं। इन चार मकानों में 29 कमरे थे, जो इस आगजनी की घटना में पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग से करीब एक करोड़ 81 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। वहीं साथ लगते अन्य चार मकानों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार दस-दस हजार रुपये की राशि प्रदान की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रभावितों में राम बंधु, पुत्र चंद्र वीर के नौ कमरे जले हैं। उन्हें इस आगजनी से करीब 60 लाख का नुकसान पहुंचा है। हीरा नंद, पुत्र चंद्र वीर के आठ कमरे आग की भेंट चढ़ गए हैं और करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं महिंद्र सिंह, पुत्र कुदंन लाल के दो मंजिला मकान में 6 कमरे आग से जलकर राख हुए और करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। गंगा देव, पुत्र अमरी सुख के दो मंजिला मकान के 6 कमरे जले हैं और करीब 45 लाख का नुकसान हुआ है। उक्त चारों प्रभावितों को प्रशासन ने10-10 हजार फौरी राहत दी है। इसके अलावा रूप सिंह, पुत्र किशन लाल, मतवार सिंह, पुत्र गुरु लाल, कृष्णा देवी, पत्नी प्यार चंद और सुनेहरी लाल, पुत्र चंद्र सेन के मकानों को इस आगजनी से आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इन प्रभावितों का करीब 25-25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर अवनिंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर जाकर फौरी राहत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed