फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एनएच सहित 22 रूट हुए ठप, पांच रूटों पर फंसी 10 बसें

एनएच सहित 22 रूट हुए ठप, पांच रूटों पर फंसी 10 बसें

Fri, 25 Jan 2019 07:42 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Fri, 25 Jan 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
एनएच सहित 22 रूट ठप, पांच रूटों पर फंसी 10 बसें
विज्ञापन

रामपुर से वाया धामी शिमला भेजी जा रही हैं बसें
रामपुर-रोहडू, जलोड़ी जोत सहित कई क्षेत्रों में सड़कें बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। ऊपरी शिमला में बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार को रामपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होती रही, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। आमजन जीवन भी इस बर्फबारी और बारिश के कारण काफी प्रभावित हुआ है। उपमंडल के अधिकतर इलाकों में यातायात सेवाएं ठप पड़ी हैं, वहीं कई पंचायतों में बिजली आपूर्ति गुल है। इसके कारण लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे पांच नारकंडा के पास यातायात के लिए फिर से बाधित हो गया है। ऐसे में निगम की बसों को वाया धामी होकर शिमला भेजा जा रहा है। रामपुर डिपो के तहत आने वाले करीब दो दर्जन ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है, वहीं डोबी में दो, प्रेमनगर में तीन, देवठी में दो, मुनिश में एक और कोटगढ़ क्षेत्र में दो बसें बर्फबारी के कारण फंसी हैं। बर्फबारी के चलते चार दिन बाद भी जन जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। रामपुर-रोहडू, ननखड़ी टिक्कर खमाडी सहित क्षेत्र की कई मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही न होने से ग्रामीण परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।

इस संबंध में परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी भाग चंद के अनुसार उपमंडल के अधिकतर ग्रामीण रूटों में बसों को आधे रास्ते तक भेजा जा रहा है, जबकि कई रूटों पर निगम की बसों को नहीं भेजा गया। रामपुर से शिमला के लिए वाया धामी होकर बसों को भेजा जा रहा है। निगम की 10 बसें बर्फबारी के कारण विभिन्न रूटों में फंस गई हैं। लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके सोबती ने बताया कि उपमंडल की सड़कों को बहाल करने के लिए विभाग ने मशीनें और मजदूरों को तैनात कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed