{"_id":"5c4b11b6bdec22093e7bf955","slug":"154842372619-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का मुख्य आधार मतदाता : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का मुख्य आधार मतदाता : चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सोच समझ कर मत का करें प्रयोग
रामपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
एसडीएम ने नए मतदाता और बीएलओ किए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर यह एसडीएम नरेंद्र चौहान ने कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र का मुख्य आधार मतदाता है और मतदाता को सोच समझ कर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाताओं की आवश्यकता है।
उपमंडल अधिकारी कार्यालय रामपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने की। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने कार्यक्रम में आए लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। एसडीएम ने लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत रखने के लिए पंचायत, विधानसभा और लोक सभा चुनावों में सभी मतदाताओं से अपने मतों का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने नए मतदाताओं को वोटर कार्ड और मतदाता जागरूकता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को अपने नाम को फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस मौके पर विद्युत बोर्ड के एसडीओ कुक्कू शर्मा और शिक्षक दलीप सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।