{"_id":"5c2b8cb5bdec2256f321a418","slug":"15463580582-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भामसं के अध्यक्ष की अधिसूचना निरस्त करने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भामसं के अध्यक्ष की अधिसूचना निरस्त करने पर रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण कामगार बोर्ड के अध्यक्ष पद की अधिसूचना निरस्त करने पर भारतीय मजदूर संघ जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रोष जताया है। उक्त पदाधिकारियों ने आगामी समय में होने वाली बैठक में अध्यक्ष की बर्खास्तगी का मुद्दा जोर-शोर से उठाने का फैसला लिया है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नई अधिसूचना को निरस्त कर पुराने अध्यक्ष की तैनाती की मांग उठाई है।
भारतीय मजदूर संघ जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर प्रभारी यशपाल हेटा, भामसं लाहौल स्पीति प्रधान कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष लोबजंग, सोनम डोलमा, टिकम और किन्नौर जिला आंगनबाड़ी अध्यक्ष प्रेमलता, सचिव छेरिग आंगमो, उपाध्यक्ष गीता, मिड डे मील जिला सचिव आरती, निर्माण कामगार संघ, शोंगटोंग कड़छम अध्यक्ष संजू, सचिव रविंद्र, विक्रम और कृष्ण चंद्र सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि भामसं की सिफारिश पर 14 मई 2018 को भामसं के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र ठाकुर को नियुक्त किया गया था, लेकिन 27 दिसंबर 2018 को जब प्रधानमंत्री हिमाचल के लोगों को आशीर्वाद देने धर्मशाला पहुंचे थे तो ठीक उसी दिन एकाएक इस अधिसूचना को निरस्त किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी ने संयुक्त बयान में इस कार्रवाई की निंदा की है। इस मामले को लाहौल स्पीति और किन्नौर कार्यकारिणी की ओर से 5 और 6 जनवरी 2019 को हमीरपुर में होने वाली भामसं हिमाचल प्रांत की बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा। इन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से इस गलत निर्णय पर पूर्ण विचार कर के निरस्त अधिसूचना को बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन