फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहड़ू में तीन युवकों से 36.34 ग्राम चिट्टा पकड़ा

तीन युवकों से 36 ग्राम चिट्टा बरामद, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग शामिल

Wed, 19 Dec 2018 12:03 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन

रोहड़ू। बराड़ा-शरोग-बहाली संपर्क मार्ग पर सोमवार शाम को पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान तीन युवकों को 36.34 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ एनडपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुलिस की टीम बराड़ा-शरोग-बहाली मार्ग पर पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सड़क पर एक निजी गाड़ी खड़ी थी, जिसमेें तीन युवक बैठे थे। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी शुरू की। पुलिस ने गाड़ी में से 36.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीनों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए तीन युवकों में से एक नाबालिग है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बंछुना गांव निवासी निखिल कामटा (21), बराड़ा गांव निवासी मूल निखिल चौहान (25) के रुप में हुई है। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान तीन युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। तीन युवकों में से एक नाबालिग है। एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed