अभिषेक और अक्षिका चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मां माहेश्वरी देवी राजकीय वरिष्ठ विद्यालय मतियाना में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली छात्राओं द्वारा वंदे मातरम से किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य रामलाल डोगरा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि और अभिभावकों के समक्ष पेश किए। इस अवसर पर स्कूली छात्र और छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी लोगों को नाचने पर मजबूर किया। स्कूली छात्रों द्वारा पारंपरिक चोल्टु नृत्य का सब लोगों ने खूब सराहना की।
मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिसमें बेस्ट स्टूडेंट का खिताब अभिषेक शर्मा और अक्षिका ठाकुर को दिया गया। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों में अव्व्ल रहे छात्रों में प्रियंका, आकृति, स्मृति, वंदना, राहुल और गौरव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल ठियोग अध्यक्ष दुनी चंद, कलिंडा प्रधान विक्रांत, व्यापार मंडल मतियाना प्रधान सोहन लाल शर्मा, पूर्व उपप्रधान सूबेदार कंवर सिंह ठाकुर, एसएमसी सलाहकार लीलानंद शर्मा, प्रधान भूपेद्र वर्मा, अमीन चंद ठाकुर, मोहन लाल शर्मा, भंडारी कांशीराम, भंडारी राकेश, अमरचंद शर्मा, बाला नंद, सुमित्रा चंदेल, सनेहरू चंदेल, एसवीएम प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा और अभिभावकों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।