फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एनएच पांच को चौड़ा कर रही कंपनी सुरक्षा के करे पुख्ता इंतजाम : एसडीएम

एनएच पांच को चौड़ा कर रही कंपनी सुरक्षा के करे पुख्ता इंतजाम : एसडीएम

Sat, 08 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कंपनी कामगारों की सुरक्षा के करे पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

एनएच-पांच के चल रहे काम को लेकर एसडीएम ने दिए निर्देश
ग्रामीण बोले, हैवी ब्लास्टिंग से कभी भी दरक सकते हैं मकान
आरोप-काम में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। उपमंडल अधिकारी कार्यालय भावानगर में एनएच-पांच में किए जा रहे कार्यों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी भावानगर घनश्याम दास शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में सोहन लाल नेगी और रणवीर नेगी ने लिखित शिकायत देते हुए कहा कि कंपनी की ओर से हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे उनके मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है। मकानों के समीप अवैज्ञानिक ढंग से ब्लास्ट किया जा रहा है। कभी भी मकान दरक सकता है।
विज्ञापन

बैठक में एनएच को चौड़ा करने का कार्य कर रही कंपनी की ओर से कर्मियों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों पर रोष जताया गया। कंपनी को निर्देश दिए गए कि सड़क से 50 मीटर के दायरे में आने वाले सभी मकानों की विडियोग्राफी कार्य शुरू करने से पहले और कार्य खत्म होने के बाद भी की जाए, जिससे नुकसान का आंकलन किया जा सके। यातायात अवरुद्ध न हो इसके लिए सड़क के दोनों ओर कर्मचारी तैनात किए जाएं। बीते दिनों एनएच में कार्य के दौरान हादसा हो गया था, जिसमें एक कर्मी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था और दो लोग घायल हो गए थे। उस समय भी सुरक्षा उपायों के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम भावानगर ने निर्देश देते हुए कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाए, जिसके लिए जेएसडब्ल्यू कंपनी से सुरक्षा विशेषज्ञ को भी बुलाने के निर्देश दिए गए। श्रम अधिकारी किन्नौर ने कहा कि कार्य कर रहे सभी श्रमिकों को हेल्मेट, दस्ताने और जूते दिए जाएं।

डीएसपी भावानगर एनएस ठाकुर ने कहा कि सभी प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण संबधित थाने में करवाना जरूरी है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त वन विभाग के रेंज अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सड़क के मलबे को यदि वन विभाग के क्षेत्र में डंप किया जा रहा है, तो कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर एएसआई जय सिंह, आरओ भावानगर आरएस नेगी, सुरेंद्र धीमान, नीरज सेठी और निशांत ठाकुर के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed