{"_id":"5be9a24dbdec22174c7df784","slug":"151542038093-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान सरकार रामपुर की कर रही अनदेखी : मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान सरकार रामपुर की कर रही अनदेखी : मंच
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शन दास ठाकुर को सौंपी
बुशैहर एकता मंच की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशैहर। बुशैहर एकता मंच ने प्रदेश सरकार पर रामपुर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। मंच के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार बनने के बाद रामपुर विस क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं और भाजपा नेता अपने-अपने कार्यों में व्यस्त है।
रामपुर बुशैहर मंच की बैठक सोमवार को राजू सुनेहल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में रामपुर बुशहर के विभिन्न पंचायतों के वर्तमान और पूर्व में रहे प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान सर्वसहमति से दर्शन दास ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। वहीं देवी सिंह जिष्टू, संजीव, राम रतन शर्मा, वीरेंद्र भलूनी को उपाध्यक्ष, इंद्रदास मेहता महासचिव, कृष्ण पालसरा सहसचिव, केडी आजाद कोषाध्यक्ष और ज्योति लाल प्रेस सचिव चुना गया। सदस्यों में सुदेश, शिवराम श्याम, रोशन लाल, सत्यादेव बुशैहरी, मस्तराम खूंद, चंद्रशेखर, नंद लाल बुशैहरी, तेजू राम, भगवान दास और हुकम नेगी को सदस्य चुना गया।