फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   राेहड़ू में कम हाे रहा कांग्रेस का जनाधार

राेहड़ू में कम हाे रहा कांग्रेस का जनाधार

Wed, 20 Dec 2017 07:27 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
राेहड़ू में कम हाे रहा कांग्रेस का जनाधार
रोहड़ू। पांच साल के बाद रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का 19007 वोट कम हुआ। इस चुनाव में विधायक से नाराज चल रहे कुछ पार्टी नेताओं ने भितरघातियों का काम किया। हालांकि पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर के बाद कांग्रेस अपने रोहड़ू किले को बचाने में सफल रही है। भितरघातियों और भाजपा के बढ़ रहे मतों के कारण अगले विस चुनाव में रोहड़ू में कांग्रेस के किले को बचाना पार्टी के लिए आसान नहीं रहेगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के साथ भाजपा की नई उम्मीदवार शशि बाला चुनाव मैदान में थी। चुनाव से पहले तक पूरे विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ तक उनकी कोई पहुंच नहीं थी। इसके बाद उन्होंने मोहन लाल ब्राक्टा को अच्छी टक्कर दी। वर्ष 2012 के चुनाव में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र 44823 वोट पड़े थे। इसमें मोहन लाल ब्राक्टा को 33465 व भाजपा के बालक राम नेगी को 6050 वोट मिले थे। मोहन लाल ब्राक्टा का विधानसभा सीट आरक्षित होने पर रोहड़ू में पहला चुनाव था। उस चुनाव में मोहन लाल ब्राक्टा 28415 मतों से प्रदेश में सबसे अधिक मतों से विजयी हुए थे। इस बार रोहड़ू में 50424 मत पडे़। इसमें मोहन लाल ब्राक्टा को 29134 व भाजपा की शशि बाला को 19726 वोट पडे़। इस बार मोहन लाल ब्राक्टा 9408 मतों से जीते। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी भाजपा की शशि बाला ने 18 पोलिंग बूथ पर कांग्रेस से अधिक वोट लिए हैं। तीन पोलिंग बूथ पर कांग्रेस व भाजपा बराबरी पर रही। जुब्बल-कोटखाई से रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में मिले पांच पोलिंग बूथ पर भाजपा को बढ़त मिली है। चुनाव प्रचार के दौरान कुछ वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं ने भी गांव में ब्राक्टा के खिलाफ खुल कर प्रचार किया। भितरघात करने वाले पहले से विधायक से नाराज चल रहे थे। चुनाव के दौरान कांग्रेस मंडल व विधायक की ओर से उनको मनाने का प्रयास भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed