{"_id":"5a312bc74f1c1bc5758b8c86","slug":"151513171911-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बिजली-पानी, सड़क ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बिजली-पानी, सड़क ठप
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। हिमपात के बाद डोडरा क्वार उपमंडल की पांच पंचायतों में बिजली, पानी की आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। कड़ाके की ठंड में दूरदराज गांव के करीब सात हजार लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। चांशल घाटी पर हिमपात के बाद डोडरा क्वार के लिए यातायात व्यवस्था पहले ही बंद हो चुकी है।
अब तीन दिनों से उपमंडल की सभी पांच पंचायतों में बिजली की आपूर्ति ठप है। पानी की पाइपें जमने से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो चुकी है। क्वार पंचायत के उप प्रधान साविन कुमार, क्षेत्र के निवासी उपेंद्र, मनीश शर्मा ने बताया कि लोगों को नालों से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली पूरे क्षेत्र में बंद है। लोगों को ठंड में बिना बिजली के रातें गुजारनी पड़ रही है। स्वास्थ्य संस्थानों व सरकारी कार्यालय में बिजली न होने के कारण कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि डोडरा क्वार क्षेत्र में बिजली, पानी व सड़क की बहाली की जाए।
उधर, डोडरा क्वार के नायब तहसीलदार रविकांत ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण तीन दिनों से लोगों के ऑनलाइन कार्य ठप है। उन्होंने कहा कि हिमपात के बाद पूरे क्षेत्र में बिजली नहीं है। उधर, बिजली बोर्ड के एसई एसके शर्मा ने बताया कि डोडरा क्वार के लिए हिमपात से मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद बिजली बाधित हुई है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी मौसम खुलने के बाद लाइन को ठीक कर रहे हैं। शीघ्र बिजली बहाल हो जाएगी।