फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दरकाली स्कूल में नवाजे होनहार

दरकाली स्कूल में नवाजे होनहार

Wed, 29 Nov 2017 05:58 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरकाली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त केंद्र मुख्य शिक्षक कृष्ण बदरेल और विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में पंचायत प्रधान शीरूराम डबरैही मौजूद रहे।

समारोह में एसएमसी अध्यक्ष गोवर्धन नेगी और प्राथमिक पाठशाला दरकाली की एसएमसी अध्यक्ष राजकुमारी, केंद्र मुख्य शिक्षक कुखी भगवान चंद, महिला मंडल दरकाली और मराला सहित अभिभावकों ने भाग लिया। छात्राओं ने प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यकम का आगाज किया। प्रधानाचार्य धर्मपाल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यार्थियों ने कविता पाठ, एकलगान, युगल गान, समूहगान, पहाड़ी गुलदस्ता, लघुनाटिका और लोकनृत्य पेशकर के दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


दरकाली पंचायत के प्रधान शीरू राम डबरैही ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष भर में पाठशाला द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को करवाने के लिए अभिभावकों और अध्यापकों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कक्षा में प्रथम स्थान पर आए देवांशु, पूनम, अभिषेक, रक्षयंत, संजना, नेहा, पगवी, प्रभुदयाल, रेखा, साक्षी नेगी, साक्षी, सोनिया और द्वितीय स्थान पर आए करिश्मा, करीना, हिमानी, हर्शित, शिवानी, प्रशांत, अनुज, संदीपा, कुशाल, साहिल ठाकुर, तमन्ना, भारती, भूपेंद्र, पूजा को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक ललित मोहन ने चंद्र बदरेल द्वारा विद्यार्थियों के लिए 20 हजार की राशि देने पर हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर पाठशाला में कार्यरत अध्यापक कैलाश चंद, संजय कुमार, रंगीलाराम, रजनी, मोहिनी, लवकुमार तथा अन्य कर्मचारी रमेश मसोई, जियालाल, चमन प्रकाश, कृष्णा, मुन्नीदेवी और विंदरा देवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन विज्ञान स्नातक अध्यापक विजयपाल डबरैही ने सफलतापूर्वक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed