{"_id":"61b9f9d113500b093c776bf3","slug":"1500-farmer-listen-pm-speech-online-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml3934913178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे किन्नौर के 1500 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे किन्नौर के 1500 किसान
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान के तहत किन्नौर से 75 पंचायतों के 1500 किसान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन सुनेेंगे। वह गुजरात से प्री वाइब्रेंट गुजरात समिट 20-21 प्राकृतिक कृषि राष्ट्रीय सम्मेलन 11:00 बजे ऑनलाइन किसानों को संबोधित करेंगे। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय इसका आयोजन कर रहा है।
परियोजना निदेशक आत्मा डॉक्टर सोमराम नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले के निचार खंड से 22 पंचायतों, कल्पा खंड से 24 पंचायतों और पूह खंड की 27 पंचायतों से करीब 1500 किसान गुजरात से प्रधानमंत्री के होने वाले ऑनलाइन प्री वाइब्रेंट गुजरात समिट 2021 से जुड़ेंगे। सभी किसान-बागवान लिंक के माध्यम से कार्यक्रम जुड़ सकते हैं। इसके अलावा दूरदर्शन पर लाइव भी देख सकते हैं। हर पंचायत में बेविनार रिसोर्स व्यक्ति के तहत किया जाएगा।
20 कृषक प्रति पंचायत के हिसाब से ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम में हिमाचल 72000 किसान ऑनलाइन से जुड़ेंगे। किन्नौर में अभी तक 1903 किसानों ने सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को अपनाया है। इस मौके पर गुजरता के राजपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी शामिल होंगे।