{"_id":"63050de82a416e614f612a07","slug":"15-crore-lose-in-kotkhai-due-to-heavy-rain-rampur-hp-news-sml419286441","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से कोटखाई में 15 करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से कोटखाई में 15 करोड़ रुपये का नुकसान
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। लोक निर्माण विभाग के कोटखाई मंडल में भारी भारी बारिश से करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है। बरसात के मौसम में मूसलाधार बारिश के कारण कोटखाई लोक निर्माण विभाग मंडल की 600 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्गों को भारी क्षति पहुंची है। इस वजह से कई सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं, जिसे विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद खोल दिया है। इसके बावजूद बरसात की वजह से अभी भी कई संपर्क मार्गों की हालत खस्ता बनी हुई है। अधिकांश सड़कें भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हैं।
सड़कों में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है तो कई स्थानों पर सड़कें टूट चुकी हैं। इससे लोक निर्माण विभाग को 15 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा। अगर आने वाले दिनों में बरसात का सिलसिला जारी रहा तो, नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रतन चंद कौंडल ने बताया कि भारी बरसात की वजह से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। कोटखाई में करीब 100 संपर्क मार्ग है। उन्होंने कहा कि सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।