{"_id":"697a0c2251d0710bd705a0b0","slug":"147-transformers-shut-down-in-rampur-lines-damaged-at-many-places-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-153097-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में 147 ट्रांसफार्मर बंद, कई जगह लाइनें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में 147 ट्रांसफार्मर बंद, कई जगह लाइनें क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
रामपुर के बाहली क्षेत्र में भारी बर्फबारी से ढके विद्युत ट्रांसफार्मर और लाइनें। संवाद
. 12/20, 15/20 समेत अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार रात से बिजली गुल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सीजन के दूसरे हिमपात ने उपमंडल रामपुर में विद्युत आपूर्ति को खासा प्रभावित किया है। रामपुर में बर्फबारी से विद्युत बोर्ड के 351 ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे। बुधवार को विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए 204 ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए हैं, जबकि 147 ट्रांसफार्मर अभी बंद हैं। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी भारी बर्फबारी के बीच विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में हुए भारी हिमपात के कारण विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में समय लग रहा है। रामपुर और ननखड़ी तहसील के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली ठप है। कहीं भूस्खलन तो कहीं पेड़ गिरने से विद्युत लाइनों को क्षति पहुंची है। उपमंडल के 12/20, 15/20 समेत अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप है। रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के कई ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। रामपुर के 12/20 क्षेत्र की देवठी, कूहल, मुनिश, काशापाट, 15/20 क्षेत्र के जघोरी, कूट, फांचा, सराहन क्षेत्र के रूनपू, किन्नू, मशनू, शरन, जराशी समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। ननखड़ी के शाकड़ा और बड़ोग में भारी बर्फबारी के कारण विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं और दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हैं। इन क्षेत्रों में बिना बिजली लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों की रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विद्युत बोर्ड रामपुर के अधिशासी अभियंता कुक्कू शर्मा ने बताया कि बर्फबारी से उपमंडल के 351 ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे, जिनमें से 204 ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से लाइनें टूट गई हैं। बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं।