{"_id":"5b61ec1d4f1c1b9b3e8b48e7","slug":"141533144093-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 को दूध के समर्थन मूल्य को लेकर किसान सभा करेगी प्रदर्शन 15-30-59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 को दूध के समर्थन मूल्य को लेकर किसान सभा करेगी प्रदर्शन 15-30-59
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाने को लेकर बोलेंगे हल्ला
दत्तनगर में शिमला और कुल्लू से आए दुग्ध उत्पादक करेंगे प्रदर्शन
आरोप-केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा ने केंद्र सरकार पर झूठे आश्वासनों का आरोप लगाया है। खंड इकाई नारकंडा की बैठक बुधवार को किंगल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष केशव राम ने की। बैठक में किसान सभा राज्य महासचिव डॉ. ओंकार शाद, राज्य सचिव राकेश सिंघा और जिला महासचिव देवकी नंद विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर राज्य महासचिव डॉ. ओंकार शाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के पक्ष में नीति बनाने में नाकाम रही है। दुग्ध उत्पादकों को बाजार में दूध के दाम 14-20 रुपये प्रति लीटर मिल रहे हैं। एक लीटर पानी भी दूध से मंहगा बिक रहा है।
वहीं जिला महासचिव देवकीनंद ने कहा कि 9 अगस्त को दूध के समर्थन मूल्य को बढ़ाने को लेकर दत्तनगर में प्रदर्शन किया जाएगा। सभा दूध का लाभकारी दाम 30 रुपये प्रति लीटर करने की मांग लंबे समय से कर रही है। 9 को होने वाले प्रदर्शन में कुमारसैन, कोटगढ़, ननखड़ी, रामपुर, निरमंड, नित्थर और सराहन क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक भाग लेंगे। इस मौके पर इकाई सचिव राकेश वर्मा, प्रेम, हीरानंद, सुनील, हरदयाल, राज पाल, विमला, चंपा, सत्या, तारा चंद, इंद्र कैंथला, रोशन लाल, मनोज कुमार, महेंद्र और सुरेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।