{"_id":"5afadffd4f1c1bd3408b56f5","slug":"141526390781-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के डर से मौके पर जमा करवाए 11.31 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के डर से मौके पर जमा करवाए 11.31 लाख
Updated Tue, 15 May 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
मंदिर न्यास मंगलवार को पुलिस के साथ बेलगाम दुकानदारों की दुकानें सील करने पहुंचा।
इस दौरान रामपुर के मंदिर परिसर केे विभिन्न दुकानदारों ने एक दिन में 11.31 लाख की बकाया राशि न्यास के पास जाम करवा दी। मंदिर न्यास की भूमि पर दुकानें बनाई गई हैं। इससे न्यास को हर महीने लाखों रुपये की आय हो रही है।
रामपुर मंदिर परिसरों में दुकानें किराये पर दी गई हैं। कई दुकानदार पिछले कई माह से मंदिर न्यास के पास बकाया किराया जमा करवाने में आनाकानी कर रहे थे। इसके बाद मंदिर न्यास ने किराया जमा नहीं करवाने वाले दुकानदारों को बार-बार नोटिस दिए। लेकिन उन्होंने किराया जमा नहीं करवाया। न्यास ने दुकानदारों से कहा कि अगर वे हर माह की पांच तारीख तक किराया जमा नही करवाएंगे तो उनकी दुकानें खाली कर दी जाएंगी। ऐसे ही रामपुर की एक रिटेल कंपनी ने तीन लाख रुपये का बकाया किराया जमा नहीं किया था। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड के पास एक अन्य दुकानदार ने 7.27 लाख का बकाया किराया जमा नही किया था। इसके अलावा कुछ अन्य दुकानदारों ने भी किराया नहीं दिया था। जैसे ही इन दुकानों को न्यास अधिकारी पुलिस बल के साथ सील करने पहुंचे तो दुकानदारों ने 11.31 लाख की बकाया राशि न्यास के पास जाम कर दी है।
उधर, एसडीएम डा. निपुण जिंदल बताया कि मंदिर ट्रस्ट के दुकानदारों ने 11. 31 लाख बकाया राशि जमा करवा दी है। जल्द ही गृह कर न देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।