{"_id":"59f9c0c44f1c1bcd538ba70c","slug":"141509540036-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू के विकास में नहीं रहेगी धन की कमी- नडडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू के विकास में नहीं रहेगी धन की कमी- नडडा
Updated Wed, 01 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास में नहीं रहेगी धन की कमी : नड्डा
केंद्री मंत्री रोहड़ू में आयोजित जनसभा को टेलीफोन पर किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। भाजपा ने रोहड़ू से महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार कर क्षेत्र की महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टेलीफोन पर रोहड़ू के रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
खराब मौसम के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में तय भाजपा की रैली में नहीं पहुंच सके। उनके दौरे को लेकर भाजपा कई दिनों से लोगों की भीड़ जुटाने में लगी थी। इसके अलावा जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस सरकार को बहार करना होगा। रोहड़ू में कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चर्म पर पहुंच चुका है। केंद्र की योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद सभी योजनाओं को समय पर लागू भी किया जाएगा। उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रभारी सुधीर चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश भ्रांटा सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।