{"_id":"69d64598c85b27dd370b3dcd","slug":"1367-students-submitted-applications-for-admission-in-cbse-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-157701-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीबीएसई में दाखिले के लिए 1,367 बच्चों ने जमा करवाए आवेदन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीबीएसई में दाखिले के लिए 1,367 बच्चों ने जमा करवाए आवेदन पत्र
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षा बोर्ड वाले पीएमश्री स्कूल रामपुर में 727 ने लिया दाखिला
सीबीएसई में आज से शुरू छंटनी प्रक्रिया, 10 को लगेगी कट लिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर शहर स्थित प्रमुख पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में सीबीएसई की प्रवेश प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हुई। सीबीएसई में दाखिले के लिए 1,367 बच्चों ने आवेदन पत्र फार्म जमा करवाए हैं। 10 अप्रैल को स्कूल में चयनित बच्चों की कट लिस्ट लगेगी। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में इस सत्र से सीबीएसई लागू किया गया है। वहीं, पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की पढ़ाई होगी। दोनों स्कूलों को अब सह शिक्षा का दर्जा दिया गया है। अब छात्र और छात्राएं एक साथ पढ़ाई करेंगे। स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई थी। सीबीएसई के तहत नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र जमा करवाए। 9 और 10 अप्रैल को फार्म की जांच होगी। 10 तारीख को कट लिस्ट लगाई जाएगी। हिमाचल शिक्षा बोर्ड वाले पीएमश्री राजकीय स्कूल रामपुर में सीधे दाखिले दिए जा रहे हैं। स्कूल में छठी से बारहवीं तक कुल 727 बच्चों ने दाखिला ले लिया है। अभी इस स्कूल प्रवेश लेने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है। पदम स्कूल रामपुर में पहली से बारहवीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को सीबीएसई बोर्ड पढ़ने का मौका मिलेगा। पहली से पांचवीं तक प्रत्येक कक्षा में 90 बच्चे ही प्रवेश ले सकेंगे। कक्षाओं के दो सेक्शन होंगे। छठी से दसवीं तक प्रत्येक कक्षा में 135 विद्यार्थी होंगे, जिसमें एक कक्षा के तीन सेक्शन होंगे। एक सेक्शन में 45 विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में कला और विज्ञान संकाय में दो-दो सेक्शन, कॉमर्स संकाय में एक सेक्शन होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने कहा कि आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया के बाद अब छंटनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 1,367 विद्यार्थियों ने सीबीएसई के लिए आवेदन पत्र जमा करवाए हैं। पीएमश्री स्कूल में 10 अप्रैल तक दाखिला लेने की प्रक्रिया चलेगी।