{"_id":"6a524a292d0c3d1f68046dd6","slug":"132-bottles-of-liquor-and-beer-seized-in-chirgaon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-164500-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिड़गांव में शराब, बीयर की 132 बोतलें पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिड़गांव में शराब, बीयर की 132 बोतलें पकड़ीं
विज्ञापन
एक व्यक्ति पर मामला दर्ज
11 पेटियों में रखी थीं बोतलें
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब की 132 बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने चिड़गांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 11 पेटियों में रखी शराब एक व्यक्ति से पकड़ी। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। इनमें 48 बोतल अंग्रेजी शराब, 72 बोतल देसी शराब और 12 बोतल बीयर बरामद हुई हैं। पुलिस ने चिड़गांव निवासी शीशपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस अवैध शराब के स्रोत और आपूर्ति नेटवर्क का पता लगा रही है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाना है।