फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लवी मेला में व्यापार मंडल रामपुर और बाहर से आए व्यापारी आपने सामने

लवी मेला में व्यापार मंडल रामपुर और बाहर से आए व्यापारी आपने सामने

Sat, 01 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
कारोबार को लेकर व्यापारमंडल-कारोबारी आमने-सामने
विज्ञापन

कारोबारियों ने प्रशासन से 9 दिसंबर तक मांगा समय
व्यापारमंडल ने 2 दिसंबर तक दुकानें हटाने की दी चेतावनी
धर्मेंद्र बोज्ञाटो
रामपुर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में लगी दुकानों की व्यापारियों ने मेला कमेटी से इस व्यापारिक मेले को 9 दिसंबर न हटाने की मांग रखी है। व्यापारियों का कहना है कि यह मेला 11 नवंबर से शुरू होता है, व्यापारियों को स्टॉल लगाने में ही चार दिन लग जाते हैं जिसके कारण मात्र दो सप्ताह व्यापार होने से उनका इस बार किराया देना मुश्किल हो जाएगा। व्यापारियों ने इस बार मेले में 18 हजार से लेकर 1 लाख 10 हजार तक किराया दिया है।
बाहर से आए व्यापारियों में मनोज कुमार, वीके, इरफान, मुस्ताक, नसीर, सुरेंद्र, मुनी लाल, विजय, नूर, शीला, साहिल, आमिर, उमादेवी, दिलसन और दिनेश गुप्ता सहित अन्य के अनुसार इस बार व्यापारियों ने 18 हजार से लेकर 1 लाख 10 हजार तक किराया दिया है। मात्र दो सप्ताह में उनका कोई लाभ न होने से वह काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें एक सप्ताह ओर दिया जाए जिससे उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। मेले में कम काम हुआ है। इससे पहले भी प्रशासन और मेला कमेटी की ओर से एक सप्ताह अधिक मिलता था लेकिन इस बार उनके साथ अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं रामपुर व्यापारमंडल ने भी प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर मेला दो दिसंबर को बंद नहीं किया गया तो पूरा रामपुर बाजार बंद करेंगे। जिसके संबंधित में उन्होंने एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान को ज्ञापन सौंपा को दो दिसंबर को मेला मैदान खाली न करने पर जल्द बिजली और पानी के कनेक्शन काटने की मांग उठाई। व्यापारमंडल रामपुर का कहना है कि हर साल मेले की तिथि निधार्रित होती है लेकिन यह व्यापारी तय तिथि से अधिक समय पर रहने से रामपुर व्यापार मंडल को नुकसान हो रहा है। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रशासन और मेला कमेटी ने मेले का तिथि 11 नवंबर से 2 दिसंबर तय किया है। इसीलिए मेले में तारीख में किसी प्रकार बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed