फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भाजपा सरकार ने खादी ग्रामोधोग में स्वरोजगार के अवसर बढाए--गुलेरिया

भाजपा सरकार ने खादी ग्रामोधोग में स्वरोजगार के अवसर बढाए--गुलेरिया

Thu, 02 Aug 2018 10:01 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
मिशन 2019 को सफल बनाने की तैयारी
विज्ञापन

रोहड़ू में बोले खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष
कहा, लोगों के समक्ष रखें सरकार की उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रोहड़ू भाजपा ने कमर कस ली है। एक बूथ पर बीस यूथ और एक महिला को दस महिलाएं जोड़कर कार्य योजना तैयार करनी है। प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाकर मिशन 2019 को सफल बनाना है। गुलेरिया भाजपा मंडल रोहड़ू की मासिक बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आम लोगों तक सरकार की नीतियों के परिचय व उनके प्रभाव को सामने रखना होगा। सरकार के ग्रामीण विकास उद्देश्य को लेकर खादी बोर्ड के माध्यम से हुनरमंद युवाओं को आर्थिक सहायता के साथ प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ स्वरोजगार प्रदान किया जाएगा। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास को लेकर खादी बोर्ड के विकास के बजाए इसमें उपलब्ध 25 फीसदी बजट को पूर्णतया खत्म कर अनदेखी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही ग्रामोद्योग के तहत शुरू होने वाले अनेक कार्यों को बढ़ावा मिला है। इस अवसर पर रोहड़ू भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलदेव रांटा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्या प्रकाश शुक्ला, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भीषन लाल, भाजपा मंडल रोहड़ू महामंत्री सुधीर चौहान, हरीश रावत, मीडिया प्रभारी सुमेश चौहान, किसान मोर्चा जिला महासू अध्यक्ष संजीव देष्टा, किसान मोर्चा रोहड़ू अध्यक्ष चमन शर्मा, बीडीसी सदस्य समरकोट संजीव चौहान, जय चंद धांटा, सुहाग मंल रूपटा और मोही राम रामणी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed