{"_id":"5b3782254f1c1bf56e8babea","slug":"131530364453-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह में ढही एक करोड़ की सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह में ढही एक करोड़ की सुरक्षा दीवार
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल (रोहडू)। चौपाल-नेरवा मार्ग पर थाना गांव के समीप सड़क धंसने से एक निजी मकान को फिर खतरा हो गया है। पिछले वर्ष सितंबर माह में इस स्थान पर सड़क ढह गई थी, जिससे चंद्रमोहन ब्रागटा के मकान को भी नुकसान पहुंचा था। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने सड़क ठीक करने और चंद्रमोहन के मकान की सुरक्षा के लिए सड़क की दोनों तरफ दीवार लगाई थी, जिस पर करीब एक करोड़ से अधिक राशि खर्च की गई थी। इस मानसून की पहली बारिश से ही यह दीवार धंस गई और सड़क में दरारें आ गई हैं। इससे मकान को भी खतरा हो गया है।
ग्राम पंचायत थाना के पूर्व प्रधान प्रताप नेगी, स्थानीय निवासी चंद्रमोहन ब्रागटा, कुलदीप औक्टा, शिवलाल भोटा, दिनेश कुमार, चंद्रेश्वर शर्मा, सुरेश शर्मा, धनीराम, हरीश सौहटा, रंजीत मेहता, देविंद्र ब्रागटा, रिंपू, बंटी बेस्टा ने सरकार से मांग की है कि सड़क पर दोबारा सुरक्षा दीवार लगाई जाए। कहा कि सड़क पर एक करोड़ से लगाई गई सुरक्षा दीवार की जांच की जाए। स्थानीय निवासी रंजीत मेहता ने आरटीआई में भी विभाग से दीवार का लेखा जोखा मांगा है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड मिलने के बाद वह कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जयराम ठाकुर ने बताया कि दीवार को पक्का किया जा रहा है। सड़क और मकान को कोई खतरा नहीं है।