फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चौपाल में चौथे दिन मिल रही सप्लाई, एसडीएम को ज्ञापन

चौपाल में चौथे दिन मिल रही सप्लाई, एसडीएम को ज्ञापन

Thu, 24 May 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल नगर पंचायत में बीते एक माह से लोग पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। वीरवार को स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल समस्या को लेकर एसडीएम चौपाल मुकेश रेप्सवाल से मिला। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चौपाल में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई। पेयजल व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल न करने पर लोगों ने न्यायालय जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चौपाल में लोगों को चौथे दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में रह रहे सैकड़ों परिवारों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पेयजल किल्लत के चलते लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। नगर पंचायत चौपाल के अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा, सुदर्शना ठाकुर और ममता बरागटा ने बताया कि एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत करवाया गया है। नगर पंचायत चौपाल में चौथे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। चार दिनों बाद मात्र दो सौ लीटर पानी दिया जा रहा है। इतने पानी में एक परिवार का चार दिनों तक गुजारा होना मुश्किल हैै। पानी की सप्लाई सुचारू करने की मांग उठाई गई है। एसडीएम चौपाल मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि समस्या के समाधान के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed