फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आग से मकान राख, 4 परिवार बेघर

आग से मकान राख, 4 परिवार बेघर

Tue, 15 May 2018 08:32 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
आग से मकान राख, 4 परिवार बेघर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
जुब्बल तहसील के तहत भगोली नाला के पास मंगलवार सुबह एक घर में आग आग लग गई, जिससे चार परिवार बेघर हो गए हैं। आग से करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर प्रभावितों को राहत दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग घर के एक कमरे मे सुबह करीब साढे़ पांच बजे लगी। इसके बाद आग पूरे घर में फैल गई।

आग लगने का पता जैसे ही परिवार के सदस्य को चला तो उन्होंने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। साथ ही इसकी सूचना पौने छह बजे प्रशासन व दमकल विभाग रोहड़ू को दी गई। इसके बाद सभी मौके पर रवाना हुए। स्थानीय लोग पहले से आग पर काबू पाने के लिए मौके पर जुट चुके थे। आग से घर के भीतर रखा सारा सामान जल गया। आग से करतार सिंह, मनमोहन सिंह, विरेंद्र सिंह व दलबीर के परिवार प्रभावित हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने आग लगने का कारण प्राथमिक जांच में बिजली का शॉर्ट सर्किट माना है। दकमल वाहन के समय पर मौके पर पहुंचने से आसपास के करीब चार घरों को बचाया गया। दमकल केंद्र के प्रभारी सेवक राम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। उन्होंने कहा कि आग पर समय रहते काबू पाया गया। आग से चार परिवार बेघर हुए हैं। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते मौके का दौरा किया गया। प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर नकदी, राशन व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने के तहसील कार्यालय जुब्बल को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed