फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   स्ट्रीट लाइटें बंद, बेतरतीब वाहनों से जाम

स्ट्रीट लाइटें बंद, बेतरतीब वाहनों से जाम

Wed, 18 Apr 2018 07:20 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें बंद, बेतरतीब वाहनों से जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
नगर परिषद ठियोग का वार्ड नंबर चार शहर में आता है। लेकिन यहां पर काफी समय से स्ट्रीट लाइटें बंद, कई दिनों बाद पेयजल सप्लाई, गंदगी, बेतरतीब वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड में करीब चार दिन बाद जनता को पीने का पानी मिल रहा है। इसके चलते लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ठियोग शहर के बीचोंबीच होने के बाद भी इस वार्ड में आज तक एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है।
विस क्षेत्र की सभी पंचायतों के लोग वार्ड नंबर चार के शाली बाजार में आते हैं। लेकिन वार्ड में सार्वजनिक शौचालय न होने से अधिक परेशानी हो रही है। इसके अलावा वार्ड के लोग मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं। नगर परिषद यहां व्यवस्था बनाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। राजेश शर्मा ने बताया कि नगर परिषद को शहर भर में प्राथमिकता के आधार पर शौचालयों की व्यवस्था करनी चाहिए। इनमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। रविंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड की सबसे अधिक जनसंख्या वाली भंडारी कॉलोनी और साथ लगते घरों को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। लेकिन नगर परिषद इसकी मरम्मत नहीं करवा रही है। वार्ड में स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है। ऐसे में रात के समय वार्ड से आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। मुनीश शर्मा ने बताया कि बाजार में तहबाजारियों ने अतिक्रमण कर रखा है। नगर परिषद कार्रवाई करने के बजाय चुप है। इसके अलावा वार्ड में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराई हुई है। शड़ियाना सड़क पर तो नप की ओर से एक-एक माह के बाद झाड़ू लगाया जाता है। लोनिवि के विश्राम गृह के पास नेशनल हाईवे पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन जाम का कारण बनते हैं। इसका समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


ठीक की जाएंगीं स्ट्रीट लाइटें : शीला
वार्ड पार्षद शीला वर्मा ने बताया कि कॉलोनी में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर दिया जाएगा। शड़ियाना सड़क का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बताया कि वार्ड नंबर चार में ही तहबाजारी का मामला नहीं है। पूरे शहर में अतिक्रमण की समस्या है, जिसे लेकर जल्द ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed