फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सर्दियों के लिए सुधारें सड़कें

सर्दियों के लिए सुधारें सड़कें

Sat, 02 Dec 2017 07:29 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
सर्दियों के लिए सुधारें सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पंचायत समिति नारकंडा की साधारण बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पंचायत समिति नारकंडा की अध्यक्ष मीरा शर्मा ने की। इसके चलते पंचायतों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। सर्दियों के लिए सड़कों की दशा सुधारने, बिजली लाइनों को समय रहते ठीक करने और पेयजल पाइप लाइनों को जाम होने से निजात दिलाने के लिए भी अधिकारियों से समय रहते उचित कदम उठाने की मांग की। अध्यक्ष ने नारकंडा-थानेधार सड़क के दोनों ओर सूखे पेड़ों को कटवाने, टिक्कर चिल्टू पेयजल योजना बदलवाने, सदस्य हरि दत भ्रोटा की ओर से सिंहल वार्ड के हाटू जंगल में पानी की कमी को देखते हुए जलाशय के निर्माण, सदस्य कुमारसैन सुमना ने बसों के कुमारसैन बस स्टैंड में अंदर तक न जाने के बारे में प्रस्ताव रखा। इन पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित विभागों को प्रस्ताव पारित कर भेजे। बैठक में बडे़ अधिकारियों के शामिल न होने पर समिति सदस्यों ने भारी रोष जताया। सदस्यों ने कहा कि हर बार बैठकों में उच्च अधिकारी स्वयं शामिल होने की बजाय औपचारिकता पूरी करने के लिए अपने प्रतिनिधि को भेज देते हैं। इससे कई समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। पंचायत समिति नारकंडा की अध्यक्ष मीरा शर्मा ने कहा कि समिति की बैठक को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि सभी विभागों के अधिकारी बैठक को गंभीरता से ले और बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे, ताकि पंचायत समिति समाज कल्याण के कार्यों को गति प्रदान कर सके। समिति की बैठक में सदस्य, प्रेम दासी, अरुणा, मीरा, लता, कृष्णा देवी, रीना, रजनी शर्मा, सुमना देवी, रीमा देवी, अनिल कुमार, मोहन लाल, दलीप जरेट, पवन कुमार, हरिदत भ्रोटा, रजनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed