{"_id":"63629d26270b53253c420681","slug":"125-artist-audition-for-lavi-fair-rampur-hp-news-sml4266436123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवी मेले के लिए 125 कलाकारों ने दिए ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवी मेले के लिए 125 कलाकारों ने दिए ऑडिशन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में 11 से 14 नवंबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश भर के कलाकार सुरों का जादू बिखेरेंगे। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए रामपुर में चार दिनों तक ऑडिशन प्रक्रिया चली। इसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने भाग लिया। चार दिनों तक कुल 125 कलाकारों ने ऑडिशन कमेटी के समक्ष प्रदर्शन किया।
मेले से पूर्व 10 नवंबर को कलाकारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले दिन ऑडिशन में 10 कलाकरों, दूसरे दिन 25, तीसरे दिन 30 और चौथे दिन बुधवार को 60 कलाकारों ऑडिशन कमेटी के समक्ष कला का प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश भर से कलाकार रामपुर में ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे। जिला भाषा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि ऑडिशन लेने का उद्देश्य अच्छे कलाकारों को मंच प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि चार दिनों तक चली ऑडिशन प्रक्रिया में कुल्लू, शिमला, किन्नौर और दूर दराज के क्षेत्रों से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। ऑडिशन कमेटी में ड्रामा इंस्पेक्टर किशोर कुमार, डॉ. अनूप, शारदा शर्मा, भूपेश शर्मा और सुनील सोनी सहित अन्य शामिल रहे।