फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   काशापाट स्कूल में रही वार्षिक समारोह की धूम

काशापाट स्कूल में रही वार्षिक समारोह की धूम

Wed, 21 Nov 2018 09:43 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लूटी वाहवाही
विज्ञापन

काशापाट वमापा में वार्षिक समारोह की धूम
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम में की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र काशापाट की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर प्रधानाचार्य और स्कूल प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया।
वार्षिक समारोह की शुरूआत छात्र कलाकारों ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने हिंदी, पहाड़ी और किन्नौरी गानों पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्कूल प्रधानाचार्य माया साहनी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि के समक्ष स्कूली की विभिन्न समस्याओं को रखा।
विज्ञापन

वहीं मुख्यातिथि शशि भूषण श्याम ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने सम्मानित हुए छात्रों को बधाई दी और जीवन में नशे की प्रवृति से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्कूल भवन की खस्ता हालत, मैदान और अन्य समस्याओं को लेकर जल्द मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में शिक्षण, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे निखिल जैन, खुशी सानी, प्रवीत छट्टू, आरती जोशी, नीतिक कुमार, अंकित, आकाश, सुरेखा, रमेश कुमार, मंजू, अंजना, रक्षा, सोनिया, केश्वर सिंह, साहिल सानी, मनीषा, रमेश, अक्षय, बबीता, सुनैना, उषा कुमारी, सुनिता, प्रिया और रूचि सहित अन्य मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री अनिल चौहान, प्रधान काशापाट सत्यावान साहनी, चेतन पाकला, रवि अग्रवाल, राम रतन, एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप कपूर, भजन दास, मैना राम, बलि राम, नरसिंह दास, सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक एचएन साहनी और शावणु राम सहित विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed