फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्लॉट आवंटन के नाम पर लूट करने का लगाया आरोप

प्लॉट आवंटन के नाम पर लूट करने का लगाया आरोप

Sat, 17 Nov 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
प्लॉट आवंटन के नाम पर लूट रहे ठेकेदार
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में नहीं थमी ठेकेदारों की मनमानी
मेला मैदान में गुजरात से आए व्यापारियों ने खोला मोर्चा
आरोपी ठेकेदार वसूल रहा 40 हजार रुपये प्रति प्लॉट
16 हजार रुपये से अधिक कीमत पर नहीं बेच सकते प्लॉट : कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। दशकों से चले आ रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्लॉट आवंटन के नाम पर होने वाली धांधली इस बार भी नहीं थमी। इस वर्ष आयोजित हो रहे लवी मेले में जहां प्लॉट आवंटन को लेकर आधार और पैन की अनिवार्यता की गई थी, वहीं मेले में ऐसा न होकर ठेकेदारों की मनमानी कायम है। ऐसे में अन्य राज्यों से मेले में पहुंच रहे व्यापारी धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। नाराज व्यापारियों ने शनिवार को मेला मैदान में मेला कमेटी और प्लॉट आवंटन कमेटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इन व्यापारियों ने प्रदेश सरकार और लवी मेला कमेटी से प्लॉट आवंटन के नाम पर हो रही धांधली पर रोक लगाने की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला मैदान में जिस स्थान पर 11 से 14 नवंबर तक विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगती हैं, वह जगह अब खाली हो गई है। इस जगह पर गुजरात से आए व्यापारियों ने प्लॉट खरीदे थे। गुजरात से आए व्यापारी सुरेश, वीना, लीली, चमन, मंगत, विजय, विक्रम, अजय, संतोष, गोविंद, आनंद, कालू, बॉबी, सुरेश, कमल और विनय का कहना है कि मेले में सजने वाले प्लॉटों के आवंटन को लेकर भाजपा सरकार ने आधार और पैन कार्ड के माध्यम से दो प्लॉट खरीदने की सुविधा दी थी, लेकिन इसे दरकिनार कर ठेकेदारी प्रथा फिर से शुरू कर दी है। सभी व्यापारियों ने 5 लाख में सभी प्लॉट खरीदे थे, लेकिन स्थानीय ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए ये प्लॉट 3.50 लाख रुपये में बेचे गए। वहीं ठेकेदार व्यापारियों से एक प्लॉट का 40-40 हजार रुपये वसूलने की बात कह रहा है। व्यापारी यह रकम सीधा सरकार और प्रशासन को देने को तैयार है, लेकिन ठेकेदार को नहीं। उन्होंने प्लॉटों की नियमानुसार वसूली न होने पर रोष जताते हुए मेले में ठेकेदारों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी अध्यक्ष एवं डीसी शिमला अमित कश्यप ने कहा कि प्रशासन की ओर से मेला मैदान में एक प्लॉट के दाम 16 हजार रुपये निर्धारित किए हैं। इससे अधिक कीमत पर प्लॉटों का आवंटन नहीं हो सकता। इस मामले में संलिप्त लोगों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed