फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आईपीएच में मर्ज करने पर जल रक्षकों ने सरकार का जताया आभार

आईपीएच में मर्ज करने पर जल रक्षकों ने सरकार का जताया आभार

Mon, 30 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच में मर्ज करने पर जताया हर्ष
विज्ञापन

जल रक्षक संघ रामपुर की बैठक में हुई चर्चा
संघ के प्रधान नागेश्वर सिंह ने की अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। जल रक्षक संघ रामपुर की बैठक में राज्य में कार्यरत जल रक्षकों के लिए सरकार की ओर से बनाई गई नीति पर चर्चा की गई। बैठक संघ के प्रधान नागेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई। इस दौरान संघ के प्रदेश सलाहकार राजेंद्र सिंह और जिला कार्यकारिणी सदस्य रिंकू राम विशेष रूप से मौजूद रहे।

संघ के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने पंचायत में कार्यरत जलरक्षकों को आईपीएच विभाग में मर्ज करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जलरक्षक संघ रामपुर ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य के जलरक्षक बीते लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे थे। अब सरकार द्वारा लंबे समय के बाद पंचायत में कार्यरत जल रक्षकों को आईपीएच विभाग में मर्ज करने का निर्णय लिया गया है, जिसका संघ स्वागत करता है। इस मौके पर धर्म पाल, यशवंत सिंह, चुनी लाल, साहिल, कैलाश चंद, जवाहर लाल, बिहारी लाल, मुकुंद लाल, हेमराज, कर्म सिंह, अनुराग, रंजीत, सत्या देवी, कमला देवी, मदन, दीप चंद, अमित, सिंघी राम और लायक राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed