{"_id":"5a3a63654f1c1b9e678c2da1","slug":"121513775973-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगावट में तेंदुए ने 31 बकरियां मारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगावट में तेंदुए ने 31 बकरियां मारीं
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। दुर्गम पंचायत किन्नू के भगावट गांव में तेंदुए ने हमला कर 31 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा एक दर्जन बकरियां जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु पालन विभाग और वन विभाग को दी। दोनों विभागों की टीम मौके का जायजा लेने पहुंची और रिपोर्ट तैयार की। इससे लोगों में दहशत भी है।
किन्नू पंचायत प्रधान यशपाल चौहान ने बताया कि मंगलवार देर रात तेंदुआ भगावट निवासी भेड़ पालक मोती लाल के बाड़े में उसकी छत तोड़कर कर घुसा। तेंदुए ने मोती लाल की 31 बकरियों को मार दिया। करीब एक दर्जन भेड़-बकरियों को घायल कर दिया। इसका पता सुबह उस समय लगा जब मोती लाल रोज की तरह अपनी बकरियों को देखने गया। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना विभागों को दी। कहा कि मोती लाल को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, वन विभाग और पशु पालन विभाग से मोती लाल को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की पुष्टि वैटेरिनरी फार्मासिस्ट किन्नू प्रदीप नेगी ने की। उन्होंने कहा कि टीम मौके पर बकरियों की जांच करने गई थी। उन्होंने बकरियों के मरने की रिपोर्ट तैयार कर ली है। तेंदुए ने कुछ बकरियों को गंभीर रूप से घायल कर अधमरा कर दिया है।