{"_id":"66950d2b8e8660290c050b3e","slug":"12-students-of-pharmacy-college-rohru-passed-gpat-exam-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-118774-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू के 12 छात्रों ने उत्तीर्ण की जीपैट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू के 12 छात्रों ने उत्तीर्ण की जीपैट परीक्षा
विज्ञापन
छात्रों की उपलब्धि से कालेज प्रबंधन में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी काॅलेज के 12 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया जीपैट (ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीटूट टेस्ट) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आल इंडिया जीपैट परीक्षा देश भर के 50 हजार छात्रों ने दी थी।
जीपैट उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में तन्वी नेगी, गौरव, धनप्रीत कौर, अरुषि गुप्ता, आदिति किमटेटा, प्रीति देवी, शीतल, दीपिका राणा, गुरनीत कौर, अमन ठाकुर, ध्रुव और रितिका ठाकुर शामिल हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा ली गई परीक्षा में न केवल छात्रों के लिए उच्च स्तरीय संस्थानों में प्रवेश का मौका देती है। अपितु स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के लिए भी छात्रवृति प्रदान करती है। यह छात्रवृति अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् देता है। जीपैट परीक्षा तीन वर्षो के लिए वैध है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्र और छात्रों को बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।