{"_id":"5f9056128ebc3e9bbd5f5631","slug":"12-cedars-and-convincing-sleepers-recovered-rampur-hp-news-sml3491153181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गानवीं से देवदार और कायल के 12 स्लीपर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गानवीं से देवदार और कायल के 12 स्लीपर बरामद
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी के 15/20 क्षेत्र के गानवीं में दस देवदार और कायल के स्लीपर के साथ एक गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक साहिल, पुत्र टिपरु राम ज्यूरी उम्र 19 साल और दीपक, पुत्र किशन लाल गानवीं, उम्र 20 साल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने वाहन और लकड़ी के स्लीपर को पकड़ कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने गानवीं पुल पर नाका लगाया था। इस दौरान कूट से आ रही बोलेरो कैंपर को जांच-पड़ताल के लिए रोका। इससे 12 देवदार और कायल के स्लीपर बरामद किए गए। नाके में वन विभाग के बीओ राजकुमार और पुलिस ने संयुक्त नाका लगाया था। टीम ने कब्जे में ली लकड़ी की कीमत करीब 22,632 आंकी गई है।
आईओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि गाड़ी और स्लीपर को पकड़ने के बाद वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।