{"_id":"5c00116cbdec22418f491e01","slug":"11543508332-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत को नशामुक्त बनाना लक्ष्य : रक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत को नशामुक्त बनाना लक्ष्य : रक्षा
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत को नशामुक्त
बनाने को लेकर हुई चर्चा
देलठ पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। वीरवार को आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रधान ग्राम पंचायत देलठ रक्षा देवी ने की। ग्राम सभा में पंचायत के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभा में देलठ पंचायत को लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावित क्षेत्र में डालने का मुद्दा जोर-शोर से उठा।
पंचायत प्रधान देलठ रक्षा देवी ने बताया कि ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए शेल्फ तैयार की गई। पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। वहीं पंचायत को नशामुक्त करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत को नशामुक्त बनाना लक्ष्य है। इसके अलावा सभा में एकमत होकर सभी सदस्यों ने देलठ पंचायत को लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावित क्षेत्र में डालने के बारे में प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही पोषण अभियान और वृद्धा एवं विधवा पेंशन के बारे में भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रधान सतपाल मेहता, पूर्व प्रधान कृष्णा राणा, कैलाश शर्मा, इंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, यशपाल, सुंदर, हरबंस ठाकुर, अनीता कुमारी, सुनीता, निर्मला, संजीव कुमार, कल्पना और सत्या सहित कई अन्य मौजूद रहे।