{"_id":"5ba913f7867a557fe253760a","slug":"11537807351-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में शीतलहर का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में शीतलहर का कहर
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर जिला शीतलहर की चपेट में
लगातार बारिश के कारण घाटी मेें जनजीवन अस्त-व्यस्त
सेब सीजन को लेकर बागवानों की बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में लगातार बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। घाटी मेें शीत लहर का प्रकोप जारी है। लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। लगातार बारिश के चलते सेब सीजन को काफी नुकसान हुआ है। इलाके में सड़कों के अवरुद्ध होने की वजह से कई पर्यटक किन्नौर के सांगला, छितकुल, रिकांगपिओ, कल्पा और पूह में फंसे हुए हैं।
रविवार शाम को बारिश के कारण पांगी नाले के पास टायर फिसलने से एक कार गहरी खाई में जा गिरी। यात्रियों और चालक को हल्की चोटें आईं हैं। सभी निजी और सरकारी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में उपायुक्त किन्नौर ने पहले ही अवकाश घोषित करवा दिया है। अब तक करीब 15 लाख का नुकसान हो चुका है।
वहीं मौसम विभाग के अधिकारी आईडी शर्मा के अनुसार मौसम अधिकतम 11.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश लगातार जारी है, लोग घर से बाहर निकलते समय एहतियात बरतें।