{"_id":"5b17df0b4f1c1bf96e8b6b26","slug":"11528291083-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे से काटे जाएं सूखे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे से काटे जाएं सूखे पेड़
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
नारकंडा पंचायत समिति की बैठक अध्यक्ष मीरा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ नारकंडा पूनम विशेष रूप से मौजूद रही। इसमें क्षेत्र में रुके विकास कार्यों और विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की मांग रख गई।
पंचायत समिति अध्यक्ष मीरा शर्मा ने नारकंडा से थानाधार संपर्क सड़क के किनारे सूखे पेड़ों को काटने की मांग रखी। बड़ागांव पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार ने पानू ढांक में वर्षा शालिका बनाने और बड़ागांव स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार के नाम से रखने, जरोल से मोहन श्याम ने पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। इस दौरान पंचायत समिति डीब रजनी शर्मा, मधावनी से प्रेम दासी, सिंहल से हरिदत्त भ्रौटा, कुमारसैन से सुमना देवी, थानाधार से दलीप जरेट, बनाहर से रीमा देवी, भुट्टी के पवन, शलौटा की लता राणा, थानाधार पंचायत प्रधान से अमर सिंह नलवा, सिंहल पंचायत प्रधान हरीश भ्रौटा और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।